प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। लोको पायलट एवं गार्ड लॉबी में बुधवार को योग एवं एक्यूप्रेशर जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य जेपी श्रीवास्तव एवं एक्यूप्रेशर शोध, प्रशिक्षण उपचार संस्थान के पंकज माहेश्वरी, प्रमोद कुमार, अनिल सिंह, ममता विश्वकर्मा ने अपनी अपनी विधा से प्रयागराज एवं छिवकी के लगभग 60 रनिंग कर्मी एवं लोको निरीक्षकों को स्वस्थ जीवन के सूत्र दिये। पंकज माहेश्वरी ने एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स के बारे में जानकारी दी। रनिंग कर्मियों ने नींद या सुस्ती महसूस होना, कंधों एवं मांसपेशियों में जकड़न, पाचन शक्ति की कमजोरी, तथा शुगर एवं ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का उल्लेख किया। विशेषज्ञों ने इन सभी समस्याओं को योग, प्राणायाम एवं एक्यूप्रेशर से दूर करने का तरीका बताया। शिविर के आयोजक मुख्य क्रू नियंत्रक (सा०) प्रयागराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.