बिहारशरीफ, जून 22 -- योग सुखी व समृद्ध जीवन का आधार फोटो : योग वीरायतन : पावापुरी बीएड कॉलेज में योगासन करते लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पावापुरी स्थित वीरायतन बीएड कॉलेज में भव्य योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने योगासन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित कुमार त्रिवेदी ने कहा कि योग सुखी व समृद्ध जीवन का आधार है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और समग्र जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति के शरीर, मन एवं आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करता है। हमें स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मविश्वासी बनाता है। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर निरोग एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया योग, दिया स...