मुंगेर, जनवरी 3 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को योग साधना केंद्र, ब्रह्मस्थान का 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी सत्यानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार गुड्डू ने की, जबकि संचालन संस्था सचिव डॉ देवकीनंदन ने किया। स्थापना दिवस के अवसर पर गुरु प्रार्थना, शांति पाठ, सुंदर कांड पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रेमी रामदेव शर्मा, विजय साह, डॉ उमेश कुमार, त्रिवेणी मंडल, विनोद साह, रुक्मिणी देवी, खरना देवी, मांडवी देवी, विद्या देवी, शशिकांत शर्मा,अरुण दास, अविनाश कुमार, देवकांत यादव, अन्नपूर्णा देवी, रेखा देवी, शालिनी कुमारी,मनोज मंडल, विश्वनाथ मंडल, बाबूलाल मंडल आदि उपस्थित थे। ---------

हिंदी हिन्द...