योग साधक बाबा शिवानंद को अनुयायियों ने किया याद
वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कलिकाल में 128 वर्ष का लंबा जीवन जीने वाले योग साधक बाबा शिवानंद की 131वीं जयंती का उत्सव भजन और प्रवचन के नाम रहा। पद्मश्री बाबा शिवानंद का स्मरण करने के लिए शनिवार को हुए समारोह में पद्मश्री अनूप जलोटा ने सुमधुर भजनों की धारा प्रवाहित की। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सभागार में हुए आयोजन में उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल, असोम, ओडिशा आदि राज्यों के अनुयायियों ने हिस्सा लिया। उनकी मौजूदगी में अनूप जलोटा ने भजन गायन की शुरुआत अपने चिरपिचित भजन 'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन' से की। इसके बाद उन्होंने 'कौन कहता है भगवान आते नहीं...' और 'इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना...' से अपने गायन को विस्तार दिया। श्रोताओं की मांग पर उन्होंने 'मेरे मन में राम तन में राम, रोम-रोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.