कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित श्रीराम रिसार्ट गेस्ट हाउस में सुबह योग साधकों एवं विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रो.डा.रामबख्शसिंह वर्मा तथा जिला आयोग प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यरामसिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए, क्योंकि योग से शरीर निरोग और मन स्वस्थ रहता है। समारोह के दौरान अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों को फूलमाला व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रीपाल वर्मा, राम प्रकाश वर्मा, भारत सिंह वर्मा, डॉ.विजय यादव, हरगोविंद शाक्य, हरि, राजेश शर्मा, बालिस्टर सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता, सतीश शर्मा, रणवीर सिंह यादव व जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.