शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व. प्रकाश लाल की 17वीं पुण्य स्मृति पर दयानंद योग केंद्र में श्रद्धांजलि एवं योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। संरक्षक अश्विनी आर्य और केंद्र प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुमन तिवारी और कुमकुम गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। डॉ. देशबंधु ने स्व. प्रकाश लाल के योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. विनोद मिश्रा ने किया और आभार राजेश कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। आयोजन में ओमकार सिंह, रामरति, गायत्री सिंह, रचना मिश्रा, इशा सक्सेना, शिवांशी देवल, उमा पाल, अशोक शर्मा, अक्षय अवस्थी, अस्मित सिंह और मोनी गुप्ता सहित अनेक साधक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संस्थापक का निर्वाण दिव...