मोतिहारी, मई 10 -- मोतिहारी, एसं। पतंजलि योग समिति के योग साधकों के सौजन्य से रविवार को राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति हरिद्वार से पधारे मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने योग के व्यापक विस्तार और स्वामी रामदेव के योग संबंधी विचारों एवं संकल्पों को उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया। साथ ही कार्यक्रम के मध्य में स्वामी रामदेव महाराज ऑनलाइन उपस्थित होकर सभी योग साधकों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। वही पतंजलि योग समिति बिहार राज्य के वरिष्ठ राज्य प्रभारी अजीत कुमार ने बिहार में योग के क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- योग साधकों के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन समारोह के शुभारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर पश्चिम...