महाराजगंज, अगस्त 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर की एक वाटिका में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट महराजगंज व पतंजलि योग समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मंडल प्रभारी राजेंद्र यादव ने की। बैठक में योग को जन-जन तक पहुंचाने, योग कक्षाओं के विस्तार व संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

राज्य प्रभारी का उद्देश्य राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने कहा कि वह पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रवास कर सह-योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। लोगों को स्वास्थ्य व आरोग्य में योग की महत्ता के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 19 से 23 सितंबर तक हरिद्वार में सह-योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें देशभर के योग शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।...