योग सप्ताह से पहले ब्लॉक कर्मियों को दिया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण
औरैया, जून 13 -- औरैया, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जनपद में गतिविधियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्र पंचायत एवं खंड विकास कार्यालय औरैया में एक दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों, कर्मचारियों तथा योग में रुचि रखने वाले स्वास्थ्य साधकों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडेय की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी विशेष रूप से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.