योग सप्ताह शुरू, कलक्ट्रेट में लोगों संग अफसरों ने किया योग
बागपत, जून 15 -- बागपत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार से योग सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन सहित काफी लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आयुष विभाग के निर्देशों पर 15 से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम ने किया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया, साथ ही योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह के साथ लिया स्वस्थ समाज का संकल्प ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.