अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के अंतर्गत योग सप्ताह के दौरान जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। रविवार को विभिन्न ब्लॉकों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में आयोजित योग शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस लाइन व धनीपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रमों में मास्टर योग प्रशिक्षक शिवा पाठक और योग प्रशिक्षक ज्योति राघव ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। योग सहायक कृष्णवीर सिंह व ललिता चौधरी ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। वहीं सत्येंद्र त्रिवेदी, अंजू राजोरिया, प्रशांत माहेश्वरी व प्रमोद कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग के लाभ बताए गए। ...