आगरा, जून 19 -- अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और आईईसी टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग के महत्व को आत्मसात किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास के साथ हुआ। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाता है。 यह भी पढ़ें- योग कार्यक्रम के जरिए जागरूक कियाकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह और कर अधीक्षक अ...