योग सप्ताह के लिए रजिस्ट्रेशन अभियान कल से
बहराइच, जून 12 -- तेजवापुर, संवाददाता। डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सबलापुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशा शर्मा तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यूएन मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसके तहत 14 जून को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों का अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जून से 20 जून तक योग सप्ताह के रूप में कालेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें योगाभ्यास, जागरूकता गतिविधियां एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम शामिल रहेंगे। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.