बहराइच, जून 17 -- तेजवापुर/नवाबगंज, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सबलापुर में योग सप्ताह के दूसरे दिन जागरूकता रैली निकाली गई। डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला ने रैली को रवाना किया। ,प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली में करो योग, रहो निरोग आदि नारे लगाए गए। इस अवसर पर विनोद त्रिपाठी, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. देवेश कुमार तिवारी, डॉ. चन्द्रशेखर, डॉ. मुकेश माहिच, डॉ. उमेश नारायण मिश्रा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. इरफान कुरैशी, डॉ. निधि पोरवाल, डॉ. कल्पना, डॉ. अर्चना, डॉ. संगीता, संजय गौतम आदि रहे। नवाबगंज थाने में योगाचार्य रमेश कुमार ने पुलिस कर्मचारियों को ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, अनुमोल-विमोल आदि अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- योग से निरोग रहने के लिए ...