योग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ, 21 जून तक होंगे विविध योग कार्यक्रम
कुशीनगर, जून 15 -- कुशीनगर। बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को योग सप्ताह का शुभारम्भ जिला क्रीड़ालय रविन्द्रनगर में किया गया। यह योग सप्ताह 14 से 21 जून तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास, जनजागरूकता कार्यक्रम व स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया, जिससे स्वस्थ व निरोग जीवन की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाया जा सके। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह का आगाज आज गोला के नीलकंठ मैदान से होगी उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.