योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, 21 जून तक चलेंगे कार्यक्रम
श्रावस्ती, जून 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार से योग सप्ताह शुरू किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा और इकौना स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया और योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,भुजंगासन, वज्रासन, शलभासन,कपालभाति,नाड़ी शोधन एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। वहीं विकास खंड इकौना के सीताद्वार मंदिर परिसर में विधायक रामफेरन पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के योग वेलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.