आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम सिलनी में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलेभर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना एवं जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक लालचंद यादव ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर होगी विभिन्न प्रतियोगितायोग दिवस की थीम मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग द्वारा स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़...