योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, 300 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
औरैया, जून 15 -- औरैया, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर, ककोर में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की निरंतर प्रक्रिया है। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- तनाव भरे दौर में योग बना स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार: डीएम उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति योग को अपनी दैनिक दिनचर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.