लखीमपुरखीरी, जून 15 -- लखीमपुर। गोला के ऐतिहासिक नीलकंठ मैदान में सोमवार से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रेनू मिश्रा की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर की गई। योग सप्ताह के प्रथम दिन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरी मोंटी ने उपस्थित जनसमूह को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगासनों के महत्व को समझाते हुए खुद भी योग किया। धर्मेंद्र गिरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है, जिसे हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- योग सप्ताह का आगाज आज गोला के नीलकंठ मैदान से ह...