मेरठ, जून 20 -- श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. मनोज गर्ग के नेतृत्व में हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. डॉ. हरमीत सिंह ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। वहीं, प्राचार्य प्रो. मनोज गर्ग ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर भारत से संबंधित जनकल्याणकारी योज...