एटा, जून 15 -- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन होगा। डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने जारी दिशा निर्देश जारी किये है। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन प्रातःकाल योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह का शुभारम्भ 15 जून को आर्ष गुरुकुल, एटा से किया गया। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड शीतलपुर, सकीट, जलेसर, अलीगंज, मारहरा, निधौलीकलां एवं अवागढ़ सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षित योगाचार्यों से योगाभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा यो...