रामपुर, जून 16 -- रामपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयुष विभाग एवं ग्रीन वर्ल्ड पर्यावरण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइंस स्थित श्री हरि आदर्श धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ्य आयु के लिए योग के तहत रंगोली, चित्रकला, योगासन और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की अध्यक्ष नीना साहनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व और इसके इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।​राजकीय यह भी पढ़ें- योग सप्ताह : बच्चों ने बिखेरे रंग, मोबाइल छोड़ योग अपनाने की अप...