योग सप्ताह: पांचवें दिन इंदिरा पार्क में हुआ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास
बिजनौर, जून 20 -- बिजनौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को पांचवें दिन प्रातः 6 बजे इंदिरा पार्क, बिजनौर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। योग प्रशिक्षक प्रशांत महर्षि, सद्भावना, अर्जुन सिंह नागर एवं सुनील राजपूत ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी से नियमित रूप से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया。 यह भी पढ़ें- योग सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.