बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद बिजनौर में आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को तृतीय दिवस का योगाभ्यास कार्यक्रम अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में प्रातः 6 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। प्रशांत महर्षि ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विल्सन ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरती गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबं...