मेरठ, अप्रैल 13 -- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती दिव्यांगता सलाहकार सेवा केंद्र एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. निशांत कुमार के निर्देशन में हुआ। शुभारंभ दीपिका चौधरी के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद डॉ. मंजू अधिकारी ने योग के माध्यम से समावेशी स्वास्थ्य की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों के सम्मान में डॉ. मंजू अधिकारी व दीपांशु चौधरी द्वारा पौधा (पाटका) भेंट किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंकित सिंह जादौन, डॉ. दीपक राघव, डॉ. पिंटू मिश्रा डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. निशांत कुमार, मिस दीपांशु चौधरी, संजीत तिलक, शरद पंवार व शोधार्थी मोहम्मद सरताज मौजूद रही। योग सत्र में स्वस्थ, संतुलित जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.