मेरठ, जून 8 -- प्रीतनगर कॉलेानी के मंदिर परिसर में कृषक इंटर कॉलेज मवाना के पूर्व प्रवक्ता एवं मवाना योग संस्थान के अध्यक्ष मास्टर रणवीर सिंह चौहान की आयोजित शोकसभा में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल बाल्मीकि, शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर डाक्टर मेघराज सिंह और उनके पुत्र संजीव कुमार चौहान समेत अनेक लोगों ने रणवीर सिंह के चित्र पर संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर नमन किया। कृषक कृषक इंटर कॉलेज मवाना के पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार कोल, पूर्व कोषाध्यक्ष विमल कुमार, बाबूराम धामा, बृजपाल अहलावत, देवेंद्र कुमार कोल, परमजीत सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर रमेश गहलोत, ठाकुर राजन चौहान व बिजेंदर चौहान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...