सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर। मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान की 54वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु आचार्य प्रतिष्ठा ने संस्थान की अब तक की यात्रा का सिंहावलोकन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखध्वनि, वैदिक यज्ञोपचार और स्वागत भाषण के साथ हुआ। पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने 75 वर्षों की अपनी जीवन यात्रा को ईश्वरीय कृपा और सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि योग और अध्यात्म के माध्यम से प्राप्त अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। इसी विचार से मोक्षायतन योग संस्थान और नेशन बिल्डर्स एकेडमी की स्थापना हुई। जंगवीर सैनी, गुलशन निझारा, राजीव दुआ सहित अनेक साधकों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। यह भी पढ़ें- राजयोग आत्मा और परमात्मा के मिलन का सरल माध्यम विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.