मेरठ, जून 15 -- योग संस्कृति समिति की ओर से रविवार को मेरठ शहर में बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए चार स्थानों पर विशेष राहत गूंज कलेक्शन कैंप का आयोजन किया। समिति द्वारा साकेत, कंकरखेड़ा, आबूलेन और शास्त्रीनगर में कलक्शन सेंटर बनाए गए थे। इन केंद्रों पर लोग अपने घरों से उपयोगी घरेलू सामान और राहत सामग्री लेकर पहुंचे। योग संस्कृति समिति की निदेशिका सीमा अदलखा और समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। विशेष सहयोग देने वालों में प्रमुख रूप से ​कंकरखेड़ा की डॉ. गौरी आदित्य, ​साकेत की रेणु गोयल, आबू लेन की अनुजा दुबलिश शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- जरूरतमंदों के बीच जरूरी सामग्री का वितरण यह भी पढ़ें- राहगीरों ने भंडारा में छका प्रसाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...