कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के छात्र अब योग शिविर लगाकर शहरवासियों को योग के प्रति जागरूक करेंगे। ये सभी छात्र योग पाठ्यक्रम के हैं। इसके लिए विवि प्रशासन ने महर्षि पतंजलि हाउस और महर्षि घेरंड हाउस का गठन किया है। इसका उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक, प्रायोगिक और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव और योग ओपीडी प्रभारी डॉ. रामकिशोर की देखरेख में हाउसों का गठन किया गया। महर्षि पतंजलि हाउस का नेतृत्व निहाल सिंह और महर्षि घेरंड हाउस का नेतृत्व विष्णु पाल करेंगे। पहला योग शिविर 11 अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे के बीच महर्षि पतंजलि हाउस की ओर से गौतम बुद्ध पार्क में और महर्षि घेरंड हाउस की ओर से जेके मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.