योग शिविर में 70 से अधिक लोगों ने किया अभ्यास
हरिद्वार, जून 6 -- हरिद्वार,संवाददाता। आयुष विभाग की ओर से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गेंडीखाता के सौजन्य से गुरुद्वारा बाउली साहिब परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर कई जटिल रोगों से बचाव और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। फार्मेसी अधिकारी शीला चमोली ने योग करने के सरल तरीकों और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। वहीं योग अनुदेशक अदिति ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर के अंत में प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.