योग शिविर में 120 प्रतिभागियों का हुआ चयन
बेगुसराय, अप्रैल 24 -- वीरपुर,निज संवाददाता। मुजफ्फरा मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को योगासन ट्रायल का आयोजन किया गया। बेगूसराय जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा योगासन खेल विधा में प्रशिक्षित 300 छात्र-छात्राओं के बीच तकनीकी विशेषज्ञ व जिला सचिव योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार की देखरेख में ट्रायल हुआ। उन्होंने बताया कि सब-जूनियर और जूनियर वर्ग से 120 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें 50 प्रतिभागी ट्रेडिशनल योगासन, 30 आर्टीस्टिक एकल, 20 आर्टीस्टिक युगल व 20 रिदमिक युगल योगासन स्पर्धा के लिए चुने गए। चयनित सभी प्रतिभागी 10 मई को समाहरणालय स्थित जिला खेल भवन सह व्यायामशाला में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के एचएम रामविनय पासवान ने बताया कि 12 दिनों से प्रियंका कुमारी ने विद्यार्थियों को योगासन का प्रशिक्षण दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.