योग शिविर में स्वस्थ जीवनशैली का जाना महत्व
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महिला पतंजलि योग समिति गोरखपुर की महामंत्री स्मृति तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को बापू इंटर कॉलेज, गंगानगर के प्रांगण में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य तारा श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आराधना श्रीवास्तव, तहसील प्रभारी रानी श्रीवास्तव, संगठन मंत्री शबनम मिश्रा, कोषाध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी वंदना शुक्ला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.