साहिबगंज, अप्रैल 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन संचालित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (नई दिल्ली) के सौजन्य से मैटी अल्टरनेटिव मेडिकल कौंसिल की ओर से 76 वां काउंट डाउन कार्यक्रम के तहत शहर के प्लस टू जेके हाई स्कूल में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर शिविर का शुभारंभ मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह, स्कूल के प्राचार्य डॉ अभिजीत पांडे, आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजमहल के योग प्रशिक्षक परमानंद मंडल , कौंसिल के निदेशक डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी , योग प्रशिक्षक डॉ सुधांशु कुमार व उपनिदेशक डॉ पुष्पराज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर विद्यालय के शिक्षक सैकड़ों विद्यार्थियों को योग अभ्यास कराया गया। योग से होने वाले लाभ के संबंध में भी विस्तार पूर्वक बताया। मौके पर य...