योग शिविर में विद्यार्थियों को बताए शिक्षा और स्वास्थ्य के मायने
औरैया, अगस्त 7 -- राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाईस्कूल मुहाल सत्तेश्वर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब एक हजार छात्र-छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षा व स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग वेलनेस सेंटर प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने 'जीवन एक प्रयोगशाला' और 'शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान' विषय पर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक पल का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। परिस्थितियां विपरीत होने पर निराश होने के बजाय उनका सामना करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। उन्होंने विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.