योग शिविर में लगे स्वामी का मोबाइल हैक किया अवैध लेनदेन
देहरादून, मई 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वैदिक साधन आश्रम तपोवन नालापानी के प्राकृतिक चिकित्सक स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती का मोबाइल हैक कर ठगों ने उनके बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए। अपराधियों ने उनके खाते का इस्तेमाल अन्य अवैध लेन-देन के लिए भी किया। रायपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।स्वामी योगेश्वरानंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक से आठ मई तक वह आश्रम में एक आवासीय साधना शिविर के संचालन में व्यस्त थे। इसी दौरान अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका फोन रिमोटली हैक कर लिया। ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक खाते में सेंध लगाकर कई अज्ञात यूपीआई और बैंक खातों में लाखों रुपयों का ट्रांजेक्शन किया। अपराधियों ने न सिर्फ स्वामी जी का अपना धन चुराया, बल्कि उनके खाते का दुरुपयोग करते हुए अन्य अज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.