रामपुर, अप्रैल 24 -- आयुष विभाग द्वारा योग 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में लगातार योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज आर्य के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 365 दिन योग को लेकर किला मैदान में शुक्रवार को विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मदरसे के करीब 50 बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाएं सीखी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर के योग प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम एवं विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। बचपन से योग की आदत डालने से भविष्य में कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि सरकार भी आयुष विभाग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने के लिए लगातार जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.