योग शिविर में बच्चों ने सीखी जल नेति और सूत्र नेति क्रियाएं
मुजफ्फर नगर, जून 10 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड स्कूल में चल रहे किशोर चरित्र निर्माण योग शिविर में बच्चों को शुद्धि क्रियाओं की जानकारी दी। मुख्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने जल नेति और सूत्र नेति का जीवंत प्रदर्शन किया। उन्होंने शरीर की तुलना एक मशीन से करते हुए कहा कि समय-समय पर शुद्धि क्रियाएं करने से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और अंग स्वस्थ रहते हैं। नेति क्रिया से साइनस, आंख, नाक, कान और गले के रोग ठीक होते हैं तथा बाल असमय सफेद नहीं होते। उन्होंने बच्चों को सादा जीवन, उच्च विचार अपनाने और पाप कर्मों से दूर रहने की सीख दी। यह भी पढ़ें- धरती पर माता-पिता से बढ़कर कोई देवता नहीं शिविर में योग इंस्ट्रक्टर अंकुर मान और क्षेत्रीय मंत्री रामपाल शर्मा का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- 25 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.