कोडरमा, मार्च 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । योग शिक्षक संघ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा के मुख्य योग शिक्षक देवराज पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को रांची स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी व डुमरी विधायक जयराम महतो के आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने योग शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से मंत्री व विधायक को अवगत कराते हुए सम्मानजनक वेतन और कार्य अवधि बढ़ाने की मांग की। मुख्य योग शिक्षक देवराज पांडेय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वर्तमान में संचालित 10 दिन के योग सेशन को बढ़ाकर 32 दिन करने तथा पारिश्रमिक राशि में वृद्धि करने की मांग की गई। साथ ही महिला योग शिक्षिकाओं के साथ भेदभाव समाप्त करते हुए उनके 20 दिन के योग सेशन को भी बढ़ाकर 32 दिन करने की मांग रखी गई।स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.