योग शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी की तलाश में दिल्ली जाएगी पुलिस
आजमगढ़, जुलाई 30 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में योग शिक्षकों की तैनाती के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपी की तलाश में दिल्ली जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मेक्स आइडिया मेडिटेशन नामक एनजीओ की गतिविधियों और उसके संचालन से जुड़ी जानकारी भी जुटाएगी। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि दिल्ली निवासी गणेश उपाध्याय पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड था। आरोप है कि उसने सुनियोजित तरीके से मुबारकपुर के पुरानी बस्ती निवासी रितेश वर्मा से दो लाख रुपये लेकर उसे मेक्स आइडिया मेडिटेशन का जिला समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) बनाया। इस पूरे खेल में लखनऊ में रहने वाले मुबारकपुर निवासी संदीप गुप्ता ने भी उसका सहयोग किया। जांच के अनुसार, रितेश वर्मा की पत्नी को एक लाख रुपये लेकर सठियांव क्षेत्र के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.