अररिया, मार्च 23 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बाह्य सीमा चौकी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हटेवा में आयोजित योग कार्यक्रम में जवानों के साथ ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन 'डी' समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत किया गया। यह आयोजन कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें निरीक्षक सामान्य रामलाल की अध्यक्षता रही। योग अभ्यास के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न आसनों और उनके लाभों की जानकारी दी गई। जवानों के साथ ग्रामीणों और बच्चों ने अनुशासन और उत्साह के साथ योगाभ्यास किया, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश गया। इस अवसर पर बल के अधिकारियों ने कहा कि योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.