योग शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम माध्यम
बदायूं, अक्टूबर 6 -- पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित योग यज्ञ एवं वेद महोत्सव के तीसरे दिन का कार्यक्रम योग, स्वास्थ्य, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संदेश से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, महिलाओं, बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। प्रातःकालीन योग सत्र में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे आचार्य डॉ. संजय योगी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभ एवं महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने पर बल देते हुये बताया कि नियमित योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने महिलाओं को भी अपने दैनिक घरेलू कार्यों में सक्रिय रहने एवं पारंपरिक भारतीय जीवनशैली से जुड़े कार्यों के स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.