बस्ती, जुलाई 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। विभिन्न खेल व योग पाठ्यक्रमों में प्रवेश सत्र 2026-27 प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं प्रवेश विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी मेजर ध्यान चन्द्र विश्वविद्यालय मेरठ में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेबसाइट https://sportsuniup.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...