सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिला आयुष समिति एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय के बैनर तले जिले में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बोखरा प्रखंड के पोखरैरा गांव में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला आयुष समिति की ओर से पोखरैरा गांव को आयुष ग्राम घोषित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। साथ ही योग, आयुर्वेदिक रहन-सहन, जड़ी-बूटियों के उपयोग और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.