योग वेलनेस ट्रेनर कोर्स में 15 जून तक आवेदन का अवसर
नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आयुष कौशल विकास पाठ्यक्रम के तहत संचालित योग वेलनेस ट्रेनर कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के मुताबिक छात्रों और इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह कोर्स योग और वेलनेस के क्षेत्र में कौशल विकास तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। संस्थान ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.