योग मैराथन में युवा से लेकर अधिकारियों ने दौड़ लगाई
गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को नेहरू स्टेडियम से योग मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन स्टेडियम से शुरू होकर मोर चौक होते हुए वापस स्टेडिय पहुंची। इसमें विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर खिलाड़ियों ने हाथों में लिए पोस्टर बैनर पर लिखे संदेश को लेकर दौड़ लगाई। इसमें योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित मैराथन को भीम अवार्डी पूनम तनेजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भीम अवार्डी पूनम तनेजा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ व संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का एक जन आंदोलन है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है。 यह भी पढ़ें- योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.