योग में है सभी रोगों से निवारण की क्षमता
मुरादाबाद, जून 17 -- दिव्य योग केंद्र मंडी बांस के चल रहे उत्कृष्ट योग शिविरों की श्रृंखला में बुधवार को दिव्य योग केंद्र में ही कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डा. विशेष गुप्ता रहे। योग विशेषज्ञ डा. मनोज रस्तोगी ने कहा रोग अनेक हैं मगर इनका समाधान केवल एक ही है योग। आज कल आधुनिक जीवन शैली में लोग शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्तरों पर बीमार हैं। योग लोगों को अंदर एवं बाहर दोनों स्तरों से स्वस्थ्य रखने की क्षमता रखता है। इसके बाद लोगों को योगाभ्यास कराया गया। डा. विशेष गुप्ता, मनोज रस्तोगी, सुभाष वार्ष्णेय, आदर्श गुप्ता, रविंद्र रस्तोगी, सुमन रस्तोगी, गीता आरोरा, बीनू मेहरोत्रा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- योग शिविरों में स्वास्थ्य और दिनचर्या से जोड़ने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.