देवघर, फरवरी 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा देवघर पुस्तक मेला परिसर में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व पुस्तक मेला आयोजन समिति की योग संयोजक एवं योग शिक्षिका विजया सिंह ने की। शिविर का उद्घाटन महिला पतंजली की प्रभारी अंबिका झा, बीरेन्द्र सिंह, संतोष पाल, पुस्तक मेला आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार व विजया सिंह संयुक्त रूप से किया। शिविर में बीरेन्द्र सिंह ने 108 बार सूर्य नमस्कार करके लोगों को अचंभित कर दिया। मंच संचालन करते हुए विजया सिंह ने कहा की शरीर की सारी समस्याओं का हल योग में ही है। प्रतिदिन योग करने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं। मंजू बरनवाल ने कहा नियमित रूप से योग करेंगे तो कभी रोगी होंगे ही नहीं। पुष्पा बरनवाल ने सभी को प्राणायाम करने के क्या क्या फायदे है विस्तार से बताई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.