योग में योगदा कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
रांची, अगस्त 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। चाईबासा में हुए राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में योगदा सत्संग कॉलेज के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कॉलेज की ओर से डिंपल कुमारी, सलोनी रानी, कुमारी जागृति, सुमित उरांव एवं दुर्गेश गुप्ता ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता में सलोनी रानी ने अपने आयु वर्ग में तृतीय स्थान तथा दुर्गेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सलोनी व दुर्गेश का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज शासी निकाय के सचिव अश्विनी कुमार सक्सेना, अतिरिक्त सचिव कर्नल हिमांशु शेखर एवं प्राचार्य डॉ जयेंद्र कुमार ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- योग के नेशनल चैंपियनशिप के लिए सिलेक्ट हुए उत्तम तिवारी, दीक्षा सोनकर तथा अंशिका कुमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.