गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर। श्रीलंका में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में दो मेडल जीतने वाली अर्पण कन्नौजिया ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसढ़ में कक्षा 12 की छात्रा अर्पण ने अपने पुरस्कार सीएम योगी को दिखाए और बताया कि वह चार साल की उम्र से ही योगाभ्यास करती हैं। मुख्यमंत्री ने अर्पण की उपलब्धि के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सीएम को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण दिया यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को दी बधाई यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए 15 मार्शल आर्ट खिलाड़ी नेपाल रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.