मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- पहला सुख निरोगी काया के मंत्र को मुजफ्फरनगर के लोगों ने अब अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कहा जा सकता है कि जनपद में सेहत के प्रति एक नई चेतना देखने को मिल रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच अब शहरवासियों की दिलचस्पी प्रातः कालीन योग की तरफ तेजी से बढ़ी है। मार्निंग वाक के लिए भी बुजुर्गों से लेकर युवा वर्ग अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहा है। कहीं न कहीं यह दिनचर्या उन्हें कुछ हद तक बीमारियों से दूर रखने में कामयाबी प्राप्त कर रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि वर्तमान में लोगों को बीपी, शुगर सहित दिल की समस्याएं घेर रही है। यहीं कारण है बदलते माहौल में उनकी शारीरिक कसरत का दूर होना है, लेकिन लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.